पुरानी आबादी भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा बूथ स्तर पर भाजपा का स्थापना दिवस कमल संकल्प उत्सव मनाया गया

0 minutes, 0 seconds Read

श्रीगंगानगर, 6 अप्रैल 2023: भारतीय जनता पार्टी के 44वें स्थापना दिवस कमल संकल्प उत्सव के उपलक्ष्य में पुरानी आबादी भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा बूथ स्तर पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। पुरानी आबादी वार्ड नं. 13 में आयोजित बूथ स्तरीय कार्यक्रम के तहत पार्षद जगदीश घोड़ेला के निवास पर भाजपा का झंडारोहण किया। इससे पूर्व सर्वप्रथम महापुरुषों के चित्र के समक्ष पुष्प अर्पित किए गए व दीप प्रज्वलन हुआ। तत्पश्चात् प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्ढा का सम्बोधन सुना गया। कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर भाजपा की रीति-नीति तथा केन्द्र की लोकप्रिय नरेन्द्र मोदी सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं से जन-जन को लाभान्वित करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर भाजपा नेता एवं विशेष सम्पर्क प्रकोष्ठ के जिला सहसंयोजक सुरजीत ओड, पार्षद जगदीश घोड़ेला, राजीव चौधरी, रतन बिस्सा, विनोद बत्तरा, बबलू, सुखदेव, प्रेम, चंद्रशेखर, नवीन घोड़ेला सहित भाजपा कार्यकर्ता एवं वार्डवासी उपस्थित थे।

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *