भारत विकास परिषद केंद्रीय कार्यालय नई दिल्ली द्वारा उत्तर पश्चिम क्षेत्रीय कार्यालय (राजस्थान स्तर) के लिए विभिन्न दायित्वों पर जिम्मेदारी दी गई।
भारत विकास परिषद थर्मल शाखा के विनोद आढ़ा को पुनः सत्र 2023-24 के लिए क्षेत्रीय संयुक्त महासचिव का दायित्व दिया गया। इससे पूर्व आप प्रांतीय अध्यक्ष व रीजनल सचिव की जिम्मेदारी भी निभा चुके हैं।
विनोद आढ़ा की संगठन में सक्रिय भागीदारी, कर्तव्यनिष्ठा एवम् अथक मेहनत को देखते हुए यह दायित्व सौंपा गया।