राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अभिभाषण पर चर्चा

0 minutes, 0 seconds Read

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अभिभाषण पर चर्चा
भाजपा नगर मंडल टीम सादुलशहर द्वारा देश की राष्ट्रपति द्वारा संसद के समक्ष अभिभाषण पर चर्चा कार्यक्रम का आयोजन मंडल अध्यक्ष करूण मित्तल की अध्यक्षता में संपन्न हुआ।
कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष आत्माराम तरड़ ने बताया कि देश की राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ने संसद के समक्ष अभिभाषण प्रस्तुत किया उसमें उन्होंने बताया कि देश ने अपनी आजादी के 75 वर्ष पूरे कर आजादी के अमृतकाल में प्रवेश किया है आजादी के इस अमृत काल में हजारों वर्षों के गौरवशाली अतीत का गर्व जुड़ा है भारतीय स्वतंत्रता संग्राम की प्रेरणाएं जुड़ी हैं और भारत के स्वर्णिम भविष्य के संकल्प जुड़े हैं।
अमृत काल का यह 25 वर्ष का कालखंड स्वतंत्रता की स्वर्णिम शताब्दी का और विकसित भारत के निर्माण का कालखंड है यह 25 वर्ष हम सबके लिए और देश के प्रत्येक नागरिक के लिए कर्तव्यों की पराकाष्ठा करके दिखाने के हैं यह हमारे सामने युग निर्माण का अवसर है और हमें इस अवसर के लिए शत प्रतिशत सामर्थ्य के साथ हर क्षण कार्य करना है।
कार्यक्रम में उपस्थित नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष प्रदीप खीचड़ ने अभिभाषण पर चर्चा विषय पर बोलते हुए कहा कि हमें 2047 तक ऐसे राष्ट्र का निर्माण करना है जो अतीत के गौरव से जुड़ा हो और जिसमें आधुनिकता का हर स्वर्णिम अध्याय हो हमे ऐसा भारत बनाना है जो आत्मनिर्भर हो और जो अपने मानवीय दायित्व को पूरा करने के लिए भी समर्थ हो ऐसा भारत जिसमें गरीबी न हो जिसका मध्यमवर्ग भी वैभव से युक्त हो। ऐसा भारत जिसकी युवा शक्ति और नारी शक्ति समाज और राष्ट्र को दिशा देने के लिए सबसे आगे खड़ी हो जिसके युवा समय से दो कदम आगे चलते हो।
कार्यकर्म की अध्यक्षता कर रहे मंडल अध्यक्ष करूण मित्तल ने बताया कि देश के लोगों ने जब पहली बार भाजपा को देश की सेवा करने का अवसर दिया तब सबका साथ सबका विकास के मंत्र से शुरुआत हुई और समय के साथ इसमें सब का विश्वास और सब का प्रयास भी जुड़ गया यही मंत्र आज विकसित भारत के निर्माण की प्रेरणा बन चुका है। विकास केस कर्तव्य पथ पर चलते हुए भाजपा सरकार को केंद्र में कुछ ही महीनों में 9 वर्ष पूरे हो जाएंगे। 9 वर्षों में भारत के लोगों ने अनेक सकारात्मक परिवर्तन पहली बार देखे हैं सबसे बड़ा परिवर्तन यह हुआ कि आज हर भारतीयों का आत्मविश्वास शीर्ष पर है और दुनिया का भारत को देखने का नजरिया बदला है जो भारत कभी अपनी अधिकांश समस्याओं के समाधान के लिए दूसरों पर निर्भर था वहीं आज दुनिया की समस्याओं के समाधान का माध्यम बन रहा है।
कार्यक्रम संयोजक एडवोकेट रामकुमार टाक ने उपस्थित सभी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं का धन्यवाद करते हुए बताया कि भाजपा सरकार आते ही हमारा देश 10वें नंबर की अर्थव्यवस्था से पांचवें नंबर पर पहुंच गया है यही वो नींव है जो आने वाले 25 साल में विकसित भारत के निर्माण के आत्मविश्वास को बुलंद करती है।
मंच संचालन करते हुए आईटी सेल संयोजक रणजीत सहारण ने बताया कि मोदी सरकार ने देश के हर वर्ग का ख्याल रखते हुए सबको एक सूत्र में पिरोने का काम किया है सरकार की प्रत्येक योजना का लाभ अंतिम छोर तक बैठे व्यक्ति को कैसे मिले इसे सुनिश्चित किया है।
कार्यक्रम में ओबीसी मोर्चा के नगर अध्यक्ष बलविंदर सिंह गिल नगर महामंत्री अशोक वधवा, भाजपा किसान मोर्चा नगर अध्यक्ष बलजीत सिंह मंडल उपाध्यक्ष एड.महेंद्र शर्मा, मन की बात कार्यक्रम संयोजक अंशुमान शर्मा, नगर मंत्री जितेंद्र चावला, घनश्याम वाल्मीकि, सहीराम हवलदार, सत्यनारायण शर्मा रामजीलाल झोरड़, बूथ अध्यक्ष फर्मजीत न्योल, रोबिन सिंगला सुनील खीचड़, प्रेम गर्ग, आत्माराम चावला, राजवीर सहारण,युवा मोर्चा नगर महामंत्री नितेश शर्मा सहित काफी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *