केन्द्र सरकार की जनकल्याणकारी योजना घर-घर पहुचाने का आह्वान

0 minutes, 1 second Read

केन्द्र सरकार की जनकल्याणकारी योजना घर-घर पहुचाने का आह्वान

छतरगढ़ भाजपा प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर बीकानेर जिला देहात ओबीसी मोर्चा ने शनिवार को तहसील मुख्यालय पर पार्टी कार्यकर्ताओं की एक बैठक का आयोजन करते हुए गांव-गांव चलो,घर-घर चलो अभियान का ओबीसी मोर्चा मंडल छतरगढ़ के नेतृत्व में आगाज किया गया। इस अवसर बीकानेर जिला देहात ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष भंवरलाल जांगीड़ के नेतृत्व में भाजपा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने कस्बे में घर-घर पहुंचकर पत्रक का वितरण ग्रामीणों को किए।इस मौके पर जिलाध्यक्ष जागिड़ ने केन्द्र सरकार की विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी की।तथा राज्य की कांग्रेस सरकार की नाकामियों के बारे में लोगों को अवगत करवाया गया।इस कार्यक्रम दौरान ओबीसी मोर्चा मण्डल अध्यक्ष दलीप स्वामी,ओबीसी मोर्चा जिला मंत्री नन्दु सुथार,आनंदमल उपाध्याय, बाबूसिह भाटी,रामेश्वर डुकियां,मोडाराम सुथार, भवरलाल सुथार,ब्रिजेश पारीक,सलमान खरल,दिनेश शर्मा,विमल पारीक, प्रभु तावड़ियां,लालचंद,सावरमल,पूनमचंद,नेतराम नावरियां,महावीर सिंह,ओमप्रकाश,महावीर खाती,जयराम,किशनलाल, हासम, मस्तान खां सहित अन्य कार्यकर्ता व ग्रामीण मौजूद रहे।

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *