सुखदेव सिंह राजस्थान शिक्षक संघ के 6 वीं बार बने तहसील अध्यक्ष

0 minutes, 0 seconds Read

श्रीकरणपुर (रघु शर्मा) राजस्थान शिक्षक संघ उपशाखा श्रीकरणपुर का वार्षिक अधिवेशन एवं चुनाव जिला पर्यवेक्षक सुनील यादव, पवन छिपां तथा चुनाव प्रभारी सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक बलदेव सेन की देखरेख में संपन्न हुआ। प्रधानाध्यापक सुखदेव सिंह संधू लगातार 6 वीं बार राजस्थान शिक्षक संघ (शेखावत) के अध्यक्ष बनाए गए हैं। मिली जानकारी अनुसार विगत दिन सर्व सहमति से प्रधानाध्यापक सुखदेव सिंह को अध्यक्ष, राजेंद्र कुमार तरड को मंत्री, महावीर यादव कोषाध्यक्ष, उपाध्यक्ष गुरवंत सिंह व बंसी लाल बिश्नोई, चरणजीत सिंह को वरिष्ठ उपाध्यक्ष चुना गया है। इस मौके पर जबर सिंह, टेक सिंह, सुनील कुमार, सुनील कुमार लेघा, गजानंद छिंपा, प्रेम कुमार लेघा, सुरेंद्र स्वामी, जवाहरलाल, कालू सिंह, पृथ्वीराज, जगबीर सिंह, श्रीमती मंजू बाला, सुखविंदर राम, सुभाष चंद्र सहित कर्मचारी मौजूद रहे।

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *