भारतीय जनता पार्टी जस्सुसर मंडल किसान मोर्चा द्वारा प्राकृतिक खेती एवं मोटा अनाज जनजागृति अभियान कार्यशाला का आयोजन संपन्न हुआ।।

0 minutes, 0 seconds Read

बीकानेर आज 9 अप्रैल 2023 भारतीय जनता पार्टी जस्सूसर मंडल किसान मोर्चा के अध्यक्ष बजरंग बिश्नोई की अध्यक्षता में सामाजिक सेवा कार्यक्रम के तहत प्राकृतिक खेती एवं मोटा अनाज के जनजागृति कार्यशाला का आयोजन राम पार्क योग भवन बीकानेर में मंडल प्रभारी जिला उपाध्यक्ष एवं मुख्य वक्ता पूनम पूनिया के सानिध्य में संपन्न हुआ।

इस मौके पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जस्सूसर मंडल के अध्यक्ष एडवोकेट मुकेश कुमार ओझा एवं पूर्व मंडल अध्यक्ष जे पी व्यास, भगवती स्वामी, कन्हैयालाल सुथार मंच पर मौजूद रहे

कार्यक्रम की शुरुआत में मंचासीन सभी ने भारत माता, पूज्य श्यामा प्रसाद मुखर्जी ,पूज्य दीनदयाल जी उपाध्याय के तेल चित्रों पर पुष्प माला पहनाकर दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की विधिवत शुरुआत की।

मंडल के प्रभारी एडवोकेट पुनम पूनिया ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के आह्वान पर भाजपा किसान मोर्चा केंद्रीय संगठन, प्रदेश संगठन और जिला संगठन के तत्वधान में सामाजिक सेवा कार्यक्रम के तहत प्राकृतिक खेती और मोटा अनाज के जनजागृति अभियान किसान मोर्चा द्वारा सभी मंडलों पर कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है। आम किसान और कार्यकर्ताओं को जन-जन को मोटे अनाज और प्राकृतिक खेती के बारे में जानकारी दी जा रही है।

जेपी व्यास पूर्व मंडल अध्यक्ष ने कहा कि संतुलित आहार ही स्वस्थ जीवन का आधार है प्रधानमंत्री द्वारा चलाई जा रही प्राकृतिक खेती एवं मोटे अनाज से हमारे शरीर की अधिकतम बीमारियां दूर हो जाएगी और स्वस्थ शरीर में स्वस्थ मस्तिष्क का निवास रहता है श्रेष्ठ भारत और हम सभी सशक्त भारत की ओर अग्रसर होंगे मोटे अनाज और प्राकृतिक खेती योजना  मील का पत्थर साबित होगी। योजना से किसानों की आय दोगुनी होगी।

जस्सूसर मंडल के अध्यक्ष एडवोकेट मुकेश कुमार ओझा ने कहा कि पहला सुख निरोगी काया प्राकृतिक खेती एवं मोटे अनाज जनजागृति कार्यशाला में सभी आमजन और कार्यकर्ताओं को घर घर जाकर मोटे अनाज के बारे में बताना है कि मोटा अनाज बाजरा ज्वार मक्का यह सभी कैल्शियम युक्त रेशेदार युक्त विटामिन से भरपूर पोस्टिक तत्व है। ऑर्गेनिक खेती से प्राकृतिक खेती से फसल अपनी गुणवत्ता बनाए रखती है जिससे शरीर स्वस्थ रहता है और उसके चारे से पशु भी स्वस्थ रहते हैं।

किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष बजरंग बिश्नोई ने कहा कि किसान मोर्चा जस्सूसर मंडल घर घर जाकर और चौपालों पर, ढाणी ढाणी जाकर प्राकृतिक खेती, मोटे अनाज के बारे में जनजागृति अभियान शुरू कर चुका है और यह निरंतर चालू रहेगा

कार्यक्रम का धन्यवाद योग गुरु कन्हैयालाल सुथार ने उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम में उपस्थित एडवोकेट मुकेश कुमार जस्सूसर मंडल भारतीय जनता पार्टी, जेपी व्यास पूर्व मंडल अध्यक्ष, मंडल प्रभारी एडवोकेट पूनम पूनिया किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष बजरंग बिश्नोई, भगवती स्वामी, ललित पारीक, ललित झंवर, ओमप्रकाश भादू, मुकेश, प्रेम विश्नोई, उमाशंकर स्वामी, महेश गिरी, मनोज गिरी, गोवर्धन सियाग, मनोज लाम्बा, रामदेव पुरी, सोरभ पारीक, विष्णु पंचारिया, मुकेश जोशी, योगेन्द्र ढाका, किसन व्यास, रामनिवास नाई सहित अनेकों कार्यकर्ताओं उपस्थित रहे

जानकारी

 एडवोकेट मुकेश कुमार ओझा

अध्यक्ष जस्सूसर मंडल भाजपा शहर बीकानेर

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *