
सहिराम गोदारा एम्बुलेंस यूनियन जिलाध्यक्ष, ओमप्रकाश स्वामी उपाध्यक्ष नियुक्त
छतरगढ़ एम्बुलेंस जिला यूनियन सदस्यों की आम बैठक रविवार जिलाध्यक्ष सहीराम गोदारा की अध्यक्षता में यूनियन कार्यालय पर आयोजित की गई।इस दौरान एम्बुलेंस यूनियन जिला कार्यकारणी का विस्तार सर्वसम्मति से किया गया।जिलाध्यक्ष सहीराम गोदारा ने बताया कि उपाध्यक्ष पद पर ओमप्रकाश स्वामी की नियुक्ति की गई। इस मौके पर आशिक अली, बबलु स्वामी,महेन्दर झोरड़,सुन्दर स्वामी,पूनम कूकना,राजु,रतनसिंह, पवन कुमार,नवीन,घनश्याम,भागीरथ समेत अन्य सदस्य मौजूद रहें।