भाजपा ओबीसी मोर्चा द्वारा महात्मा ज्योतिबा फुले की जयंती पर पिछड़ा वर्ग का जिला सम्मेलन आयोजित किया गया

0 minutes, 1 second Read


– ‘गाँव गाँव चलो-घर घर चलो’ अभियान की जानकारी दी गई
श्रीगंगानगर, 11 अप्रैल 2023: भारतीय जनता पार्टी ओबीसी मोर्चा द्वारा ‘गाँव गाँव चलो-घर घर चलो’ अभियान के तहत मंगलवार को पिछड़ा वर्ग का जिला सम्मेलन का आयोजन किया गया। मीडिया प्रभारी सुशील वर्मा ने बताया कि अरोड़वंश धर्मशाला, रायसिंहनगर में आयोजित इस कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष मनीराम स्वामी ने की। रायसिंहनगर विधायक बलवीर लूथरा के नेतृत्व में महात्मा ज्योतिबा फुले की जयंती पर आयोजित अन्य पिछड़ा वर्ग का जिला सम्मेलन के मुख्य वक्ता जिला प्रभारी व नोखा विधायक बिहारीलाल बिश्नोई थे। सर्वप्रथम महात्मा ज्योतिबा फुले एवं महापुरुषों के चित्र के समक्ष पुष्प अर्पित किए गए।
जिला सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए बिहारी लाल बिश्नोई ने महात्मा ज्योतिबा फुले की जीवनी पर प्रकाश डाला तथा केन्द्र की प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सरकार के द्वारा पिछड़ा वर्ग के उत्थान के लिए किए गए कार्यों एवं बनाई गई योजनाओं के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। विधायक बलवीर लुथरा ने राजस्थान की कांग्रेस सरकार की विफलताओं को उजागर किया तथा पिछड़े वर्ग के साथ किए जा रहे भेदभाव पर आक्रोश व्यक्त किया। जिलाध्यक्ष मनीराम स्वामी ने ‘गाँव गाँव चलो-घर घर चलो’ अभियान की विस्तृत जानकारी दी तथा भाजपा ओबीसी मोर्चा की आगामी गतिविधियों व कार्यक्रमों से अवगत करवाया। उन्होंने सफल आयोजन के लिए अतिथियों एवं भाजपा कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया
इस अवसर पर सम्भाग प्रभारी हुकमचंद सोनी, जिला प्रभारी मोहनलाल बेदी, पूर्व विधायक लालचंद मेघवाल, नगर पालिका अध्यक्ष मनीष कौशल, सहकारिता प्रकोष्ठ प्रदेश सह संयोजक शिव स्वामी, भाजपा जिला मंत्री मदन जोशी, ओबीसी मोर्चा जिला महामंत्री सुरेश सुथार व सुखदेव बराड़, जिला उपाध्यक्ष अनूप सिंह व प्रेम घोड़ेला, जिला मंत्री राकेश सैन, मामराज सुथार व सुरजीत ओड, मण्डल अध्यक्ष किशन सिंह रामगढि़य़ा, राजेन्द्र भारती, जयप्रकाश सिंधी, राजेन्द्र सिंह गिल, राधेश्याम भाकर, परमजीत सिंह, कमलदीप चावला, दीपक धानुका, जुगनु गिल, हरविन्द्र पन्नू, रामप्रकाश गोदारा, रमेश फुलिया, अमन बराड़, सुरेन्द्र बिश्नोई, कृष्ण कुमार, रामचंद भाट, सुरेन्द्र पुजारी, अशोक योगी, रामकरण ओड, भूप डामा सहित भारी संख्या में भाजपा ओबीसी मोर्चा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे ।

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *