सादुलशहर भाजपा ने मनाई महात्मा ज्योतिबा गोविंदराव फुले जयंती

0 minutes, 0 seconds Read

भाजपा ने मनाई महात्मा ज्योतिबा गोविंदराव फुले जयंती


सादुलशहर भाजपा नगर मंडल सादुल शहर कार्यकर्ताओं द्वारा महात्मा ज्योतिबा फुले जयंती मंडल अध्यक्ष करुण मित्तल की अध्यक्षता में मनाई गई। महात्मा ज्योतिबा फुले की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए मंडल अध्यक्ष करूण मित्तल ने उपस्थित भाजपा कार्यकर्ताओं को बताया कि महात्मा ज्योतिबा फुले एक अच्छे समाज सुधारक व महिला शिक्षा को बढ़ावा देने वाले और एक गरीब परिवार में जन्मे सच्चे देशभक्त थे जिन्होंने बहुत सी कठिनाइयों का सामना करते हुए समाज में फैली कुरीतियों का डटकर विरोध किया। व अपने गांव में पहली महिला पाठशाला गांव में स्थापित की विधवा पुनर्विवाह को उचित ठहराया।
इस अवसर पर विधानसभा विस्तारक धर्मवीर गिरी ने उपस्थित भाजपा कार्यकर्ताओं को संगठनात्मक जानकारी दी व उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं से परिचय किया तथा आने वाले विधानसभा व लोकसभा चुनाव के बारे में चर्चा की व कार्यकर्ताओं को चुनाव की तैयारियों में जुट जाने व पार्टी के प्रति मेहनत,लगन व तत्परता से कार्य करने के बारे में बताया।
कार्यक्रम में मंच संचालन नगर महामंत्री रणजीत सहारण द्वारा किया गया।कार्यक्रम मे जिला कार्यकारिणी सदस्य सत्यनारायण शर्मा,नगर उपाध्यक्ष देवीदयाल सचदेवा,चंचल सिंगल, आत्माराम चावला,नगर महामंत्री एडवोकेट महेंद्र शर्मा,अशोक वधवा,ओबीसी मोर्चा के नगर अध्यक्ष बलविंदर सिंह गिल पार्षद गुरचरण बावरी गुरप्रीत बाजीगर बूथ अध्यक्ष रोबिन सिंगला,लीलाधर डाबी,रेशम सिंह,शक्ति केंद्र सहसंयोजक ललित सेतिया युवा मोर्चा अध्यक्ष साहिल बाघला अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष लियाकत अली खान उर्फ सोनू खान, महामंत्री डॉ अनवर खान नगर मंत्री लेखराम सिवान, घनश्याम वाल्मीकि,जितेंद्र चावला। पृथ्वीराज शर्मा आदराम मूंढ, कोषाध्यक्ष पारस बाघला सहित सभी कार्यकर्ताओ ने महात्मा ज्योतिबा फुले के चित्र के समक्ष पुष्प अर्पित कर उन्हें याद किया व सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित की।

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *