भाजपा नगर मण्डल पश्चिम क्षेत्र में मण्डल पदाधिकारियों की नियुक्ति

0 minutes, 0 seconds Read

श्रीगंगानगर, 15 अप्रैल 2023: भारतीय जनता पार्टी नगर मण्डल पश्चिम क्षेत्र, श्रीगंगानगर अध्यक्ष सुशील अरोड़ा द्वारा मण्डल पदाधिकारियों की नियुक्ति की गई है। भाजपा जिलाध्यक्ष आत्माराम तरड़ के निर्देशानुसार मण्डल अध्यक्ष सुशील अरोड़ा द्वारा मण्डल उपाध्यक्ष सन्तोष गुप्ता, मुकेश मक्कड़, नवीन मदान व विजय लोहरिया, महामंत्री रिंकू सिंह, मंत्री राकेश शर्मा, कोषाध्यक्ष मुकेश राव तथा कार्यालय मंत्री राजेश सोनी को बनाया गया है। नवनियुक्त पदाधिकारियों ने भाजपा जिलाध्यक्ष आत्माराम तरड़़ तथा मण्डल अध्यक्ष सुशील अरोड़ा का आभार व्यक्त करते हुए, पूर्व से और अधिक सक्रिय होकर भाजपा की रीति-नीति का जन-जन तक प्रचार-प्रसार करने तथा केन्द्र की लोकप्रिय नरेन्द्र मोदी सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं से प्रत्येक वर्ग को लाभान्वित करने का विश्वास दिलाया है।

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *