आप पार्टी कार्यकर्ताओं ने विधानसभा में चलाया जन संवाद कार्यक्रम

0 minutes, 0 seconds Read

पीलीबंगा:आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं ने विधान सभा क्षेत्र में जनसंवाद कार्यक्रम चलाया।पार्टी कार्यकर्ता जय प्रकाश बलानी के मार्गदर्शन में गांव मानकथेड़ी, बड़ोपल,13 एसपीडी,जाखड़ावाली,मोधु नगर आदि क्षेत्रों में ग्रामीणों से संवाद करते हुए ग्राम पंचायत की मूलभूत समस्याएं उनके निराकरण एवं अब तक हुए प्रयासों की जानकारी लेकर आगामी विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी की सरकार बनते ही राजस्थान में महिलाओं पर बढ़ते अत्याचार पर अंकुश लगाते हुए कानून व्यवस्था को उत्कृष्ट बनाने का भरोसा दिलाया। इसके अलावा आप पार्टी के सत्ता में आते ही राजस्थान को भ्रष्टाचार मुक्त बनाकर बढ़ती महंगाई और बेरोजगारी से आमजन को निजात दिलाने की भी बात कही। ग्रामीणों को एकजुट होकर बूथ स्तर से ही संगठन मजबूती पर बल देने और आप पार्टी के साथ जोड़ने का संकल्प दिलाया गया।इस दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं ने नुक्कड़ सभा कर दिल्ली व पंजाब राज्य की तरह राजस्थान में भी विकास कार्यों को गति देने का भी भरोसा दिलाया। ग्रामीणों को पार्टी की रीति नीतियों से भी अवगत करवाया गया। 

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *