भाजपा नगर मण्डल पूर्वी क्षेत्र द्वारा जन आक्रोश महाघेराव की तैयारियों को लेकर बैठक सम्पन्न

0 minutes, 0 seconds Read

28 अप्रैल को जन आक्रोश महाघेराव में भारी संख्या में भाजपा नगर मण्डल पूर्वी क्षेत्र कार्यकर्ता होंगे शामिल
श्रीगंगानगर, 26 अप्रैल 2023: भाजपा नगर मण्डल पूर्वी क्षेत्र, श्रीगंगानगर द्वारा राज्य की कांग्रेस सरकार की जन विरोधी नीतियों के खिलाफ 28 अप्रैल को होने वाले जन आक्रोश महाघेराव को ऐतिहासिक सफल बनाने के लिए बैठक का आयोजन किया गया। जवाहरनगर स्थित परमादेवी गोयल भवन में हुई इस बैठक को सम्बोधन करते हुए वक्ताओं ने राजस्थान की गहलोत सरकार के कुशासन के विरुद्ध, सरकार के जंगलराज, भ्रष्टाचार, पेपर लीक, युवाओं की बेरोजगारी, किसानों के साथ वादाखिलाफी, महिलाओं के साथ दुर्व्यवहार, अत्याचार के खिलाफ जनआक्रोश महाघेराव कार्यक्रम में अधिकाधिक कार्यकर्ताओं के साथ 28 अप्रैल, शुक्रवार को जिला कलेक्ट्रेट पहुंचने की घोषणा की।
मण्डल अध्यक्ष चन्द्रशेखर गौड़ ने बताया कि राज्य में बिगड़ी हुई कानून व्यवस्था, सरकारी तंत्र में व्याप्त भ्रष्टाचार, पेपर लीक प्रकरण सहित अन्य मुद्दों से जनता में असंतोष है। सरकार युवाओं के भविष्य के प्रति खिलवाड़ कर रही है। राज्य में अन्य राज्यों की तुलना में पेट्रोल-डीजल पर वैट अधिक होने के कारण राजस्थान में पेट्रोल- डीजल के दाम बहुत अधिक हैं। उन्होंने कहा कि 28 अप्रैल, शुक्रवार को नगर मंडल पूर्वी क्षेत्र के समस्त कार्यकर्ता पब्लिक पार्क में एकत्रित होकर जुलूस के रूप में गंगा सिंह चौक जाएंगे तथा राज्य की कांग्रेस सरकार की जन विरोधी नीतियो के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन करेंगे।
इस अवसर पर जनआक्रोश महाघेराव के विधानसभा संयोजक पूर्व जिलाध्यक्ष बहादर चंद नारंग, मंडल प्रभारी महेंद्र सिंह सोढ़ी, वरिष्ठ नेता शिव स्वामी, महेश पेड़ीवाल, जिला महामंत्री प्रदीप धेरड़, जिला उपाध्यक्ष रतन गणेशगढिय़ा व संजय महीपाल, जिला मंत्री राजू छाबड़ा, पूर्व पार्षद पवन गौड़, शिवलाल सैन, रवि चौहान, पूर्णचंद मौर्य, भरत बंसल, मंडल महामंत्री मंगलचंद डाल, ओमप्रकाश गर्ग, अरविंद जाटव, मंडल उपाध्यक्ष प्रमोद हिंदू, श्याम सोनी, मंडल मंत्री चन्द्रप्रकाश अरोड़ा, महेश जैन, रविन्द्र गोयल, मुकेश भंडारी, महेश जोशी, कपिल सिंधी, श्योपत चौधरी, जीतू पटेल, अभिषेक शर्मा सहित भाजपा नगर मण्डल पूर्वी क्षेत्र पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *