अंतिम पंक्ति के अंतिम व्यक्ति तक प्रदेश की जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाया जाएगा

0 minutes, 0 seconds Read

अंतिम पंक्ति के अंतिम व्यक्ति तक प्रदेश की जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाया जाएगा : रामदेव ढाका
श्रीगंगानगर, 27 अप्रैल 2023: राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के राजीव गांधी पंचायती राज संगठन राजस्थान के प्रदेशाध्यक्ष डॉ. सीबी यादव द्वारा मुख्यमंत्री अशोक गहलोत एवं प्रदेश अध्यक्ष गोविंद डोटासरा के निर्देशानुसार रामदेव ढाका को श्रीगंगानगर जिला समन्वयक सहित राज्यभर में जिला समन्वयक नियुक्त किए गए हैं। उक्त समन्वयक राजस्थान सरकार के बचत राहत और बढ़त के उद्देश्य को आम जनता तक पहुंचाने हेतु प्रदेश में लगे महंगाई राहत कैंप को सफल बनाने में सहयोग करेंगे।
नवनियुक्त जिला समन्वयक रामदेव ढाका ने बताया कि श्रीगंगानगर जिले में अंतिम पंक्ति के अंतिम व्यक्ति तक राज्य की कांग्रेस सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए कार्य किया जाएगा तथा महंगाई राहत कैम्प में जिलेवासियों का रजिस्ट्रेशन करवाकर लाभान्वित किया जाएगा। उन्होंने अपनी नियुक्ति पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, कांग्रेस प्रदेश प्रभारी सुखजिन्द्र सिंह रंधावा, प्रदेशाध्यक्ष गोविंद डोटासरा, राजीव गांधी पंचायती राज सगठन राष्ट्रीय अध्यक्ष मिनाक्षी नटराजन, राजीव गांधी पंचायती राज संगठन प्रभारी रोशन रायकवार, प्रदेशाध्यक्ष डॉ. सी.बी. यादव, प्रदेश समन्वयक दिनेश सुंडा, प्रदेश सह समन्वयक विकास बुडानिया, सम्भाग प्रभारी अनिल बुरडक सहित राष्ट्रीय व प्रदेश नेतृत्व का आभार व्यक्त किया है। गौरतलब है कि रामदेव ढाका युवा कांग्रेस सहित कांग्रेस संगठन में अनेक महत्वपूर्ण पदों पर कार्य कर चुके हैं तथा वर्तमान में राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के जिलाध्यक्ष का दायित्व बखूबी निभा रहे हैं एवं कांग्रेस की रीति-नीति व राज्य की कांग्रेस सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं का सक्रियतापूर्वक प्रचार-प्रसार कर रहे हैं।

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *