बलजीत सिंह राणा एक्स-एम्प्लॉई विंग जिलाध्यक्ष नियुक्त
श्रीगंगानगर, 29 अप्रैल 2023: आम आदमी पार्टी द्वारा संगठन का विस्तार किया गया है। जिलाध्यक्ष शंकर मेघवाल ने बताया कि एक्स-एम्प्लॉई विंग का जिलाध्यक्ष बलजीत सिंह राणा, जिला सचिव बलविन्द्र सिंह, संयुक्त सचिव सुरेन्द्र मोहन सिन्हा व मोहर सिंह सेखो, इंटलेक्चुअल विंग का जिलाध्यक्ष निर्मल अग्रवाल व जिला सचिव कुलवंत सिंह राठौड़, किसान विंग का जिलाध्यक्ष शमशेर सिंह बराड़़, जिला सचिव तेजिन्द्रपाल सिंह, संयुक्त सचिव निशान सिंह मान, हर गोविन्द ढिल्लो, अमृतपाल तायल, सत्यनारायण ताखर, कृष्ण भाम्भू, भूपेन्द्र सिंह मारन, हरवंश सिंह खालसा, विष्णु बिश्नोई, हरजिन्द्र सिंह सिद्धु, सुशील बिश्नोई व देवेन्द्र सिंह ओलख, लीगल विंग का जिलाध्यक्ष एडवोकेट कुलविन्द्र सिंह, जिला सचिव एडवोकेट विनोद गर्ग, संयुक्त सचिव एडवोकेट रणदीप कौर लखिया, एडवोकेट रघुवीर सिंह, एडवोकेट लक्ष्मीनारायण सहगल, एडवोकेट बलदेव सैन, एडवोकेट बलजिन्द्र सिंह थिंद व एडवोकेट विमला तेनगरिया, जिला सोशल मीडिया इंचार्ज फतेह सिंह, जिला मीडिया इंचार्ज गुरप्रीत सिंह रखरा, एससी विंग जिलाध्यक्ष भागीरथ कड़वा, जिला सचिव अर्जुन मेघवाल, संयुक्त सचिव भागीरथ मेघवाल, मल्लूराम नायक व धर्मपाल मेघवाल, ट्रेड विंग जिलाध्यक्ष श्याम अरोड़ा, महिला विंग जिलाध्यक्ष ललिता गोदारा, जिला सचिव डॉ. पूनम गगनेजा, संयुक्त सचिव सुलक्षणा शर्मा, सपना अरोड़ा, कमला वर्मा व गुरविन्द्र कौर, यूथ विंग जिलाध्यक्ष लीलाधर स्वामी, जिला सचिव लवदीप सिंह सेखो, संयुक्त सचिव उसविन्द सिंह बराड़, जसप्रीत सिंह बराड़, धर्मवीर सिंह, रमेश सक्सेना, गोल्डी पहलवान, राहुल सेन, सोनू बराड़ व विनोद भाटी, ओबीसी विंग जिलाध्यक्ष राजकुमार जोग, जिला सचिव हेतराम छिम्पा, संयुक्त सचिव संदीप बेनीवाल, रामलाल बांगड़वा, राजेश भादू, हरजीत सिंह बराड़ व मोहनलाल स्वामी को बनाया गया है।
जिलाध्यक्ष शंकर मेघवाल ने बताया कि प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र को चार भागों में बांटकर ब्लॉक अध्यक्ष नियुक्त किए गए हैं। गुरप्रीत सिह मांगट, हरमीत सिंह, सोनू खरबंदा व विनोद पुन्यानी को ब्लॉक अध्यक्ष गंगानगर, अमनदीप सिंह बराड़, सतनाम सिंह भारी, वेदप्रकाश चौहान व विक्की सुंदरपुरा को ब्लॉक अध्यक्ष सादुलशहर, भूप सिंह सुथार, किशोर स्वामी, सुभाष गोस्वामी व सुखवंत सिंह धांधीवाल को ब्लॉक अध्यक्ष सूरतगढ़़, रामप्रताप नायक, रामस्वरूप मेहरड़ा, रामचन्द्र वर्मा व रूड़ा राम को ब्लॉक अध्यक्ष रायसिंहनगर का दायित्व सौंपा गया है।
