भारत विकास परिषद, राजस्थान उत्तर प्रांत की कार्यकारिणी की घोषणा की गई है, जिसमें संगरिया शाखा के डॉ संजय जिंदल को प्रांतीय उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। डॉ. जिंदल इससे पूर्व दो बार प्रांतीय संगठन मंत्री के पद पर अपनी सेवाएं दे चुके है तथा संगरिया शाखा के भी अध्यक्ष रह चुके है एवं प्रान्त के अन्य पदों पर कार्य कर चुके है। इसके अलावा संगरिया शाखा के ही पूर्व अध्यक्ष अरुण अरोड़ा को प्रांतीय सह संगठन मंत्री तथा संगरिया शाखा के ही कपिल बंसल को भारत को जानो का प्रान्तीय प्रभारी बनाया गया है। प्रांतीय अध्यक्ष रितेश अरोड़ा (बीकानेर) ने बताया कि इनका कार्यकाल सत्र 2023 -24 के लिए रहेगा। संगरिया शाखा के सरंक्षक रामलाल बिस्सू, अध्यक्ष अमनदीप सिंह, सचिव आनंद बागड़िया, कोषाध्यक्ष लवली गर्ग, उपाध्यक्ष प्रदीप सिंगला व परविंद्र सिंह, पूर्व अध्यक्ष डॉ अनूप कुमार, पूर्व सचिव संजीव जिन्दल, योग गुरु कैलाश वर्मा आदि ने खुशी जाहिर करते हुए इसे संगरिया के लिए गौरव का विषय बताया।
