महामंडलेश्वर सहित कई साधु संतों का हुआ अभिनंदन

0 minutes, 0 seconds Read

पीपाड़ शहर में रामपोल आश्रम खेजड़ला रोड़ पर चल रहे रामस्नेही संत रामसुख दास महाराज के निर्वाण रजत महोत्सव और संत सम्मेलन कार्यक्रम के दौरान पीपाड़ शहर के युवा सामाजिक कार्यकर्ताओं द्वारा रामपोल आश्रम स्थित संत रामसुख दास महाराज के समाधि स्थल पर सभी के सुख समृद्धि जीवन हेतु पुष्पांजलि अर्पित कर विशेष पुजा आरती की गई। तत्पश्चात पंच अग्नि अखाड़ा के महामंडलेश्वर श्री 1008 स्वामी ईश्वरानंद उत्तम स्वामी महाराज , कथा वाचक संत लक्ष्मण दास रामस्नेही, संत उदयराम, संत राजाराम, संत कृपाराम सहित सभी आये संतों का माल्यार्पण के साथ गौ माता की प्रतिमा, श्रीफल भेंट कर स्वागत सम्मान किया गया। इस दौरान महामंडलेश्वर ने कई सामाजिक चर्चा कार्यकर्ताओं के साथ की और गाय के महिमा का व्याख्यान किया। महामंडलेश्वर ने कल्याणकारी जीवन जीने आशीर्वाद के साथ सभी को रामनवमी, हनुमान जयंती की विशेष बधाई दी। इस दौरान कार्यक्रम में शिक्षाविद संपत राज सैनी, भाजपा मंडल महामंत्री आदित्य कच्छावाह, भाजपा युवा मोर्चा के अध्यक्ष चेतन प्रकाश मारोटीया , रामकिशोर टाक, शिक्षाविद भवानी सिंह, धनराज सैन, अरविंद टांक, हैप्पी इंग्लिश एकेडमी के डायरेक्टर श्याम टाक, मेहराम गहलोत, मुकेश कच्छावाह सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *