भाजपाकेनवनियुक्तजिलाअध्यक्षशरणपालसिंहअध्यक्षबननेकेपश्चातपहलीबारपहुंचेअनूपगढ़

0 minutes, 0 seconds Read

भाजपा के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष शरण पाल सिंह अध्यक्ष बनने के पश्चात पहली बार पहुंचे अनूपगढ़


अनूपगढ़ विधानसभा के भाजपा कार्यकर्ताओं ने उत्साह पूर्वक किया स्वागत
1 अगस्त को जयपुर में आयोजित होने वाले नहीं सहेगा राजस्थान कार्यक्रम को लेकर कार्यकर्ताओं की ली बैठक
शनिवार सांय शहर के आनंद मैरिज पैलेस मे अनूपगढ विधानसभा क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक संपन्न हुई बैठक मे भाजपा के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष शरणपाल सिंह अध्यक्ष पद पर पदभार ग्रहण करने के पश्चात पहली बार अनूपगढ़ पहुंचे। नवनियुक्त जिलाध्यक्ष शरणपाल सिंह के पहली बार अनूपगढ़ पहुंचने पर अनूपगढ़ विधानसभा के भाजपा कार्यकर्ताओं के द्वारा नवनियुक्त जिलाध्यक्ष का शानदार स्वागत किया गया। कार्यक्रम में अनूपगढ़ विधानसभा के पांचो मंडलों के अध्यक्ष और समस्त भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे। स्वागत कार्यक्रम के दौरान समस्त भाजपा कार्यकर्ताओं के द्वारा जिलाध्यक्ष शरणपाल सिंह को माला व पटका पहनाकर उनका भव्य रूप से स्वागत किया गया। कार्यक्रम के दौरान मंच संचालन नगरपालिका उपाध्यक्ष सतपाल मुंजाल के द्वारा किया गया ,
बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष शरणपाल सिंह ने उपस्थित सभी भाजपा कार्यकर्ताओं का भव्य स्वागत के लिए आभार प्रकट किया गया। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी पूरे देश की ही नहीं बल्कि पूरे विश्व की सबसे अधिक कार्यकर्ताओं वाली राजनीतिक पार्टी है। उन्होंने कहा कि यह ही एकमात्र ऐसी पार्टी है जो प्रत्येक कार्यकर्ताओं को अपने साथ लेकर आगे बढ़ती है, उन्होंने कहा कि हमारे लिए सत्ता मात्र एक माध्यम है भाजपा का मुख्य उद्देश्य सत्ता के माध्यम से लोगों की सेवा करना है। उन्होंने कांग्रेस सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा,कांग्रेस पार्टी जैसी एक परिवारवाद वाली पार्टी नहीं है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार ने 55 साल सत्ता पर अपना अधिकार जमा कर देश को लूटने का कार्य ही किया है। उन्होंने अनूपगढ़ विधानसभा के भाजपा कार्यकर्ताओं की तारीफ करते हुए कहा कि अनूपगढ़ विधानसभा के भाजपा कार्यकर्ता बहुत ही कर्मठ और सक्रिय रूप से अपनी भागीदारी निभाने वाले कार्यकर्ता है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार के द्वारा कभी भी गरीबों के हित में कार्य नहीं किए गए हैं और कांग्रेस राज में हमेशा गरीबों का शोषण ही होता आया है, उन्होंने उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं से 1 अगस्त को जयपुर में कांग्रेस सरकार के खिलाफ होने जा रहे नहीं सहेगा राजस्थान कार्यक्रम का हिस्सा बनने का भी आह्वान किया जिसके अंतर्गत भारतीय जनता पार्टी सचिवालय का घेराव करेगी
बैठक कॅ संबोधित करते हुए
अनूपगढ़ विधायक संतोष बाबरी ने अपने वक्तव्य के दौरान कहा की भाजपा में सबसे बड़ा पद कार्यकर्ता का ही पद है। उन्होंने कहा कि हम सौभाग्यशाली हैं कि हमारे देश का नेतृत्व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा किया जा रहा है और हमें उनके नेतृत्व में कार्य करने का सौभाग्य मिला है। उन्होंने कहा कि भाजपा एक अनुशासित और नियमों की पालना करने वाली राजनीतिक पार्टी है और हमें इस बात पर गौरव महसूस होता है कि हम ऐसी राजनीतिक पार्टी का हिस्सा है। उन्होंने राजस्थान सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि राजस्थान की कांग्रेस सरकार के राज में महिलाएं अपने आप को असुरक्षित महसूस करने लगी है और इन 4 सालों के भीतर पूरे देश के राजस्थान राज्य में महिलाओं के साथ सबसे अधिक हत्या,रेप जैसे मामले सामने आए हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार के राज में राजस्थान में कानून व्यवस्था एकदम चरमरा गई है। राजस्थान सरकार के द्वारा महंगाई राहत केंद्र के नाम जनता को मूर्ख बनाया जा रहा है,

अनूपगढ़ विधानसभा के पूर्व विधायक पवन दुग्गल के द्वारा हाल ही में भाजपा पार्टी की सदस्यता ग्रहण की गई है। सदस्यता ग्रहण के पश्चात शनिवार को वे पहली बार भाजपा के किसी कार्यक्रम में शामिल हुए। कार्यक्रम के दौरान भाजपा के पांचों मंडलों द्वारा पवन दुग्गल का पगड़ी पहनाकर सम्मान किया गया जिस पर पवन दुग्गल ने समस्त कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया। उन्होंने अपने वक्तव्य के दौरान कहा कि उन्होंने भाजपा की योजनाओं और कार्यशैली से प्रभावित होकर भाजपा की सदस्यता ग्रहण की है और भाजपा के उच्च पदाधिकारियों के द्वारा उन्हें जो भी कार्य सौंपे जाएंगे उसे वे ईमानदारी से निर्वाह करेंगे। शनिवार को इस कार्यक्रम के दौरान भाजपा जिलाध्याक्ष शरनपाल सिंह मान,विधायक संतोष बावरी,पूर्व विधायक शिमला बावरी,पूर्व विधायक पवन दुग्गल,भाजपा प्रदेश मंत्री प्रियंका बैलान,जिला महामंत्री अविनाश डाबी, जिला महामंत्री सरदूल सिंह, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य आईटी सेल कश्मीरी लाल धमीजा,भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष नक्षत्र सिंह रमाणा,अनूपगढ़ भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष मुकेश शर्मा,नगरपालिका उपाध्यक्ष सतपाल मुंजाल,भाजपा देहात मंडल घङसाना अध्यक्ष विनोद पारिक ,भाजपा अनूपगढ़ देहात मंडल अध्यक्ष नरेंद्र पाल बराड,नहारांवाली देहात मंडल अध्यक्ष देवीलाल कुकणा, रणजीत नैण,अमरीक कौर, भामाशाह मोहित छाबड़ा,एसटी मोर्चा जिलाध्यक्ष तारूराम भील, हरनेक सिंह कलेर,पार्षद मुराद खान, पार्षद प्रतिनिधि राकेश सारस्वत, पार्षद परमानंद गोङ,पार्षद बलकरण सिंह,पार्षद परविंदर सिंह,अनूप सिंह रामगढ़िया, गब्बर सिंह सतराना,मोहन बेदी,पवन तिवारी, गणेश मल ललवानी,चिमना राम, बंसीलाल सारस्वत, भगवाना राम सारस्वत, एडवोकेट विकास सारस्वत, चिरंजीलाल बंसीवाल, बूटा सिंह चावला,राजस्थान ब्राह्मण महासभा अध्यक्ष रतनलाल सारस्वत ,रमेश कमरानिया,भाजपा नगर मंडल महामंत्री बलविंदर सिंह बहोलिया, अनूपगढ़ भाजपा नगर मंडल महामंत्री विजय सांखला,भाजयुमो अध्यक्ष मनोज आसेरी , अनूपगढ़ ओबीसी प्रकोष्ठ आध्यक्ष सुखजीत सिंह सोखी, महिला मोर्चा अध्यक्ष परमजीत कौर कलेर,जिला कार्यसमिति महिला मोर्चा सदस्य भावना नायक, पार्षद सुनील डाल,पार्षद रीना धालीवाल,पार्षद विजेता रानी,विनय चराया, हरजिंदर सिंह संधू व प्रभुदयाल बावरी सहित भारी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।।

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *