पूर्वांचल समाज एवं श्री दुर्गा पूजा समिति ने कलश यात्रा निकाली

0 minutes, 5 seconds Read

सूरतगढ़ 03 अक्टूबर 2024

     पूर्वांचल समाज एवं श्री दुर्गा पूजा समिति की तरफ से 22 वें श्री दुर्गा पूजा महोत्सव के आयोजन को लेकर घटस्थापना के बाद कलश यात्रा निकाली गई।

     पूर्वांचल समाज एवं श्री दुर्गा पूजा समिति के प्रधान मनोज राय की अध्यक्षता में छठ पूजा घाट सैनी धर्मशाला के पीछे वार्ड नंबर 42 में छठ पूजा घाट पर आयोजित श्री दुर्गा पूजा महोत्सव मे घट स्थापना के बाद कलश यात्रा शोभा यात्रा निकाली गई। शहर के मुख्य मार्गो से होते हुए कलश यात्रा का समापन श्री दुर्गा पूजा महोत्सव स्थल छठ पूजा घाट पर किया गया।

      कलश यात्रा के दौरान वार्ड नंबर 42 में पूर्वांचल बस्ती के लोगों ने कलश यात्रा पर पुष्प वर्षा करके ठंडे पानी की सेवाएं दी, शहर के हर चौक चौराहे पर कलश यात्रा पर पुष्प वर्षा करके स्वागत किया गया।

     पूर्वांचल समाज एवं श्री दुर्गा पूजा समिति के प्रधान मनोज राय, उप प्रधान सतीश मेहता, कोषाध्यक्ष रामाशीष चौधरी, सचिव आशुतोष ठाकुर के अलावा कार्यकारिणी में पप्पू राय, रामलखन राय, कुंदन राय, विनोद राय, पिंटू राय सहित समिति के सदस्यों ने कलश यात्रा की व्यवस्थाओं में सहयोग किया।

     अध्यक्ष मनोज राय ने बताया पांच दिवसीय श्री दुर्गा पूजा महोत्सव का शुभारंभ 10 अक्टूबर को किया जाएगा। 11 और 12 अक्टूबर को रोजाना रात्रि जागरण में एचपी म्यूजिकल ग्रुप के निर्देशन में हनुमानगढ़ की नेहा शर्मा, विजयनगर के नीरज, पीलीबंगा एंजेल मिढ़ा, महेंद्र माण्डा, सूरतगढ़ के धनपत सोनी, खुशबू मोहता, पायल सेठिया भजनों की प्रस्तुतियां देंगे।

    13 अक्टूबर को विशाल भंडारे का आयोजन समिति की तरफ से किया जाएगा। 14 अक्टूबर को भव्य शोभा यात्रा के बाद मूर्तियों का विसर्जन किया जाएगा।

Similar Posts