पाटलिपुत्र फाउंडेशन द्वारा 19वें दुर्गा पूजा महोत्सव के प्रथम दिवस विशाल कलश यात्रा निका

0 minutes, 1 second Read


– 10 अक्टूबर तक होंगे अनेक धार्मिक कार्यक्रम 
श्रीगंगानगर, 3 अक्टूबर 2024: पाटलिपुत्र फाउंडेशन, श्रीगंगानगर द्वारा 19वां दुर्गा पूजा महोत्सव धूमधाम से मनाया जा रहा है। अध्यक्ष धनंजय कुमार सिंह ने बताया कि 3 अक्टूबर से 10 अक्टूबर तक श्रद्धापूर्वक आयोजित दुर्गा पूजा महोत्सव के प्रथम दिवस बृहस्पतिवार सुबह विशाल कलश यात्रा निकाली गई। भव्य कलश यात्रा हनुमानगढ़ रोड स्थित श्री संकटमोचन हनुमान मंदिर से आरम्भ होकर चहल चौक, इंदिरा वाटिका, अग्रसेन चौक, संजय कालोनी, पूजा कॉलोनी, गणपति विहार, आनंद विहार, नेहरानगर, घोटेवाला मंदिर होते हुए तीन किलोमीटर की यात्रा तय करते हुए 7 डी ड्रीम सिटी स्थित पाटलिपुत्र भवन पहुंचकर संपन्न कुई। कलश यात्रा में सभी महिलाएं लाल व पीले रंग की साड़ी पहनकर तथा सिर पर कलश उठाकर शामिल हुई। पाटलिपुत्र फाउंडेशन द्वारा कलश यात्रा में भाग लेने वाले सभी महिलाओं को माता की चुन्नी भेंट की गई। कलश यात्रा में सैकड़ों महिलाएं और पुरुष ध्वजा वाहक श्रद्धापूर्वक माता के भजनों पर नाचते-गाते चल रहे थे। 
इस कार्यक्रम में स्पेशल ओलंपिक्स राजस्थान के क्षेत्रीय निदेशक डीके सिंह, श्रीमती मंजू अग्रवाल, श्रीमती वंदना, डॉ. खुशबू चौधरी, पवन बंसल, पीसी पाण्डे, जय प्रकाश दुबे, अमित आनंद, शशि भूषण सिंह तथा मिथिला सेवा समिति के अध्यक्ष शगुन सिंह विशेष रूप से मौजूद रहे। संयोजक सुमन झा के नेतृत्व में राजा साह, राजकुमार, नवीन झा, सुधीर कांत झा तथा सूर्यनारायण झा ने कलश यात्रा की सभी व्यवस्थाओं को सुचारू रूप दिया। 
पाटलिपुत्र भवन स्थित मंदिर में पंडित मोहन राय तथा पंडित मनीष द्वारा कलश पूजा करवाई गई। आचार्य नारायण झा तथा पंडित गणेश उपाध्याय द्वारा पाटलिपुत्र भवन में कलश स्थापना की गई। 19वें दुर्गा पूजा महोत्सव से तहत 3 अक्टूबर से 10 अक्टूबर तक प्रतिदिन पाटलिपुत्र भवन में श्री दुर्गा सप्तशती का संपूर्ण पाठ किया जाएगा। प्रतिदिन सांय 7.40 बजे मंगला आरती होगी तथा माता को फलों का भोगलगा कर भक्तों को प्रसाद वितरित किया जाएगा। दुर्गा पूजा महोत्सव के तहत मेंहदी लगाओ प्रतियोगिता, डांडिया, भजन कीर्तन, राधा श्याम की झांकी, ढाक आरती, दीपोत्सव, रंगोली, छप्पन भोग, खिचड़ी भोग, भंडारा आदि कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे। माता के दरबार के पट परम पूज्य श्रद्धेय दयानंद शास्त्री तथा आमंत्रित अतिथियों द्वारा 10 अक्टूबर, बृहस्पतिवार को प्रात: 11.15 बजे खोले जाएंगे। मंगला आरती और पुष्पांजलि के पश्चात् पूज्य गुरुजी के प्रवचन होंगे। तत्पश्चात् दरबार में 108 कन्याओं का पूजन किया जाएगा। समस्त श्रद्धालुओं से 19वें दुर्गा पूजा महोत्सव कार्यक्रमों में अधिकाधिक संख्या में सपरिवार शामिल होकर आध्यात्मिक आनंद प्राप्त करने का आह्वान किया गया है।

Similar Posts