साप्ताहिक  रोग निदान प्रशिक्षण प्राप्त किया 

0 minutes, 2 seconds Read

  साप्ताहिक  रोग निदान प्रशिक्षण प्राप्त किया 

गजसिंहपुर। स्थानीय हैल्थ होम संचालक इन्द्र डागा ने साप्ताहिक  रोग निदान का नियमित प्रशिक्षण प्राप्त किया। उन्होंने हरियाणा के करनाल में आयुर्वेद गुरु संस्थान से पंचकर्म से रोग निदान का एक सप्ताह का प्रयोगिक प्रशिक्षण प्राप्त किया। आयुर्वेद गुरु संस्थान संचालक डाक्टर मनोज विरमानी के सानिध्य में वमन, विरेचन, बस्ती इत्यादि से  विभिन्न रोगों का निदान करने की जानकारी हासिल की। इसमें कटिबस्ती,जानूधारा,अभ्यंग, भाप चिकित्सा से स्वेदन की विधियों की जानकारी दी गई। डाक्टर  मनोज विरमानी उत्तर भारत के जाने माने सोरायसिस व पंचकर्म के प्रसिद्ध चिकित्सक हैं। साप्ताहिक प्रशिक्षण पश्चात इन्द्र डागा को डाक्टर मनोज विरमानी ने प्रमाण पत्र व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। इससे पूर्व इन्द्र डागा ने यह प्रशिक्षण छः महीने कोटा आयुर्वेद व आनलाइन डाक्टर नवीन जोशी से भी प्राप्त कर पूर्ण दक्षता हासिल की।

इन्द्र डागा गजसिंहपुर 

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *