श्रीगंगानगर, 3 अप्रैल 2023: श्री गुर्जरगौड़ ब्राह्मण सेवा समिति राष्ट्रीय कार्यकारिणी मुख्यालय श्रीगंगानगर राष्ट्रीय अध्यक्ष मांगीलाल उपाध्याय द्वारा समाज के वरिष्ठ नागरिकों से विचार-विमर्श के पश्चात् संगठनात्मक नियुक्तियां की गई है। राष्ट्रीय अध्यक्ष मांगीलाल उपाध्याय ने बताया कि श्रीमती गीता देवी पत्नी डॉ. सुभाषचन्द्र जाजड़ा निवासी सेतिया फार्म श्रीगंगानगर को महिला विंग श्रीगंगानगर तहसील प्रभारी तथा अशोक कुमार पुत्र कानाराम निवासी चक 4 आरडब्ल्यूएम को युवा प्रकोष्ठ रावतसर तहसील अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। उन्होंने बताया कि नवनियुक्त पदाधिकारियों का कार्यकाल दो वर्ष का रहेगा तथा इस अवधि के दौरान अवैधानिक कार्य करने पर नियुक्ति रद्द की जा सकेगी। अध्यक्ष मांगीलाल उपाध्याय ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को अपनी कार्यकारिणी बनाकर राष्ट्रीय कार्यकारिणी को प्रेषित करने तथा इस पद के माध्यम से किसी राजनैतिक पार्टी व गतिविधियों में भाग नहीं लेने के लिए निर्देशित किया गया है। इसके साथ-साथ सामाजिक विकास, शिक्षा का विस्तार, महिला सुदृढ़़ीकरण, युवाओं को नशा मुक्ति के लिए अभियान चलाने, समाज में एकता व सौहार्द बनाए रखने हेतु पूर्व से और अधिक सक्रिय होकर कार्य करने के लिए प्रेरित किया गया है।
