पंजाबी भाषा विकास समिति की पदमपुर ईकाई का गठन

0 minutes, 4 seconds Read

पंजाबी भाषा विकास समिति की पदमपुर ईकाई की बैठक का आयोजन  गुरु सिंह सभा गुरुद्वारा पदमपुर में  किया गया। बैठक की अध्यक्षता  सरदार तरलोचन सिंह  वरिष्ठ अध्यापक पंजाबी (प्रदेशाध्यक्ष पंजाबी भाषा विकास समिति राजस्थान) ने की। मुख्य अतिथी स.महल सिंह , विशिष्ट अतिथि प्रोफेसर सुखविंदर सिंह  तथा मुख्य वक्ता असिस्टेंट प्रोफेसर कुलदीप सिंह प्रदेश मंत्री पंजाबी भाषा विकास समिति थे।

प्रोफेसर कुलदीप सिंह ने राजस्थान में पंजाबी भाषा के समक्ष चुनौतियां उनके समाधान तथा विकास के बारे में बताया। राजस्थान में पंजाबी भाषा के कारण ही पंजाबी अध्यापकों के पदों की सिरजना हुई तथा हम सभी को रोजगार मिला। हमारा कर्तव्य बनता है कि हमें अपना जीवन पंजाबी भाषा के लिए समर्पित करना चाहिए।

 स.तरलोचन सिंह ने पंजाबी भाषा विकास समिति राजस्थान के संगठन को ब्लॉक, जिला और राज्य स्तर पर ओर मजबूती से खड़ा करने के बारे में विचार रखें ।

सरदार सिमरजीत सिंह व्याख्याता पंजाबी ने  सभी को पंजाबी भाषा के विकास में योगदान देने की बात कही।

सरदार महल सिंह तथा अक्सप्रीत कौर ने गुरु गोबिंद सिंह स्टडी सर्कल द्वारा किए जा रहे पंजाबी भाषा संबंधी कार्यों के बारे में प्रकाश डाला।

 इस बैठक में पदमपुर ब्लॉक की कार्यकारणी का गठन किया गया। जिसमें सभाअध्यक्ष प्रो.सुखविंदर सिंह,  अध्यक्ष स. अमृतपाल सिंह, उपाध्यक्ष नीरू गोदारा तथा रिछपाल चालिया, ब्लॉक मंत्री कुलविंदर सिंह, उपमंत्री राजिंदर सिंह खारा और स. जगमेल सिंह ,कोषाध्यक्ष बलविंदर सिंह, महिला प्रतिनिधि सिमरनजीत कौर और आशा रानी L -2 पंजाबी सदस्य अमर कुमार ,सीनियर टीचर सदस्य सरदार गुरमीत सिंह, सरदार बूटा सिंह ,लेक्चरर सदस्य गुरदीप सिंह ,प्रचार मंत्री जसवीर विरक, अन्य सदस्य भरत कुमार, मुकुल फंडा ,जसवंत सिंह।

प्रोफेसर सुखविंदर सिंह सभाअध्यक्ष ने पदमपुर ब्लॉक की आगामी बैठक 30 अप्रैल रविवार को आयोजन करने संबंधी घोषणा की।

प्रदेश मंत्री असिस्टेंट प्रोफेसर कुलदीप सिंह ने बताया आगामी कार्यक्रम 9 April रविवार सुबह 10 बजे बाल भारती सीनियर सेकेंडरी स्कूल सादुलशहर तथा साय: 3:00 संगरिया   ब्लॉक की कार्यकारिणी की बैठक गुरुद्वारा सिंह सभा संगरिया जिला हनुमानगढ़ में होगी। सभी पंजाबी भाषा विकास समिति सदस्य तथा पंजाबी मां बोली को प्यार करने वाले जरूर आएं।

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *