पीलीबंगा:कस्बे की कल्याण भूमि में रविवार सुबह पौधारोपण कार्यक्रम हुआ। पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में कार्य करने वाली संस्था वृक्ष मित्र और सामाजिक संस्था तरुण संघ के कार्यकर्ताओं ने मिलकर कल्याण भूमि परिसर मे फलदार और छायादार प्रजाति में विभिन्न किस्म के 25 पौधे लगाए गए।इस अवसर पर तरुण संघ संरक्षक रामस्वरूप लीला अध्यक्ष,अशोक खदरिया,नारायण बंसल देवेंद्र मित्तल,दिनेश बंसल,निर्मल लूगरिया,कल्याण भूमि प्रभारी ओमप्रकाश अरोड़ा,अनिल जिंदल,सोनू खंडेलवाल ने सहयोग किया।तरुण संघ अध्यक्ष अशोक खदरिया ने वृक्ष मित्र संस्था का प्रकृति हित में अपना योगदान देने के लिए आभार जाता कर हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाया। वृक्ष मित्र संस्था अध्यक्ष रोशन मूंदड़ा ने संस्था द्वारा आयोजित हो रही गतिविधियों पर प्रकाश डाला।
