पीलीबंगा:भारतीय पुरातत्व एवं सर्वेक्षण विभाग के कालीबंगा संग्रहालय में सहायक पुरातत्वविद चंद्र प्रकाश उपाध्याय को पद स्थापित किया गया है।सहायक अधीक्षण पुरातत्वविद गोविंद राम मीणा के जोधपुर मंडल कार्यालय में स्थानांतरण होने पर सोमवार को कालीबंगा संग्रहालय में सम्मान समारोह रखा गया।स्टाफ सदस्यों ने मीणा का शॉल ओढ़ाकर व माल्यार्पण कर आभार जताया वही चंद्र प्रकाश उपाध्याय का भी कालीबंगा संग्रहालय में आगमन पर अभिनंदन किया। मीणा ने अपने लगभग एक वर्ष के कार्यकाल के दौरान हुए कार्यों के बारे में जानकारी दी। इस अवसर पर भटनेर संरक्षण सहायक पुरातत्वविद विपुल कुमार, चिंहकार ईश्वर चंद्र खोथ,बजरंग लाल कस्बा सहित संग्रहालय स्टाफ मौजूद रहा। पद स्थापित सहायक पुरातत्वविद उपाध्याय ने भविष्य की कार्य योजना एवं संग्रहालय स्टाफ से सकारात्मक सहयोग का आह्वान किया।
