बैसाख की सग्रांद खालसा साजना दिवस बैसाखी पर्व मनाया बड़ी धूमधाम श्रद्धा भाव से मनाया

0 minutes, 0 seconds Read


श्रीगंगानगर 14 अप्रैल :  गुरुद्वारा भाई लालो जी दु:ख निवारन साहिब माडल टाउन 2 सहयोग नगर वार्ड नं.28 में हर वर्ष की भांति इस बार भी एतिहासिक बैसाखी पर्व खालसा साजना दिवस सग्रांद पर्व शुक्रवार को इलाका निवासी समूह संगत के सहयोग से बड़ी श्रद्धा भाव से मनाया गया। मुख्य सेवादार बलकरण सिंह सरपाल ने बताया कि इस शुभ अवसर पर हजूरी रागी भाई हरफूल सिंह द्वारा सुबह 9.00 बजे से हरजस गुरबानी के कथा कीर्तन से संगतों को निहाल  किया। सुबह 10.30 बजे धुर की बाणीं आई तिन सगली चिंत मिटाई के रखे गये सहज पाठ साहिब जी के पाठ के भोग की अरदास गुरु का सीत प्रसाद देग वितरण उपरांत गुरु का लंगर अटूट बरताया गया। इस एतिहासिक बैसाखी पर्व सग्रांद के शुभ अवसर पर जगजीत सिंह भुल्लर,गुरदेव सिंह सरपाल, अमरजीत सिंह गिल्ल, एडवोकेट जसवीर सिंह मिशन,राजसेवक खत्री,सतनाम सिंह सरपाल,भोला सिंह,संदीप सिंह,कुलवंत सिंह छिंम्पा,व लंगर सेवा सम्भाल में सहयोग बाबा हरफूल सिंह,गुरमीत कौर,जसवीर कौर,रानी बहन,कुलविंदर कौर,पवनदीप कौर,सोनु कौर,राजलखवीर सिंह गब्बी,महेंद्र सिंह,गुरजंट सिंह,गुरप्रीत सिंह,हरजिंदर सिंह (दीपा) हरप्रीत सिंह गहीर,हरभजन सिंह, (रट्टा)सुखवीर सिंह,लवदीप सिंह,हरप्रीत सिंह भुल्लर,पैरी भुल्लर,गुरसाब सिंह,गुरचरण सिंह (मोठा)जसकीरत सिंह सरपाल,गुरमीत सिंह,गुरिन्द्र सिंह मिशन व विशेष सहयोग महेंद्र सिंह गहीर परिवार सहित बड़ी संख्या में इलाका निवासी संगत व सेवादारों ने  तन मन धन से सहयोग कर गुरु घर की खुशियां प्राप्त की। अंत मे समागम की सम्पूर्णता उपरांत मुख्य सेवादार बलकरण सिंह सरपाल ने आई हुई संगत को जी आयां धन्यवाद कहा।  

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *