योग्य व ईमानदार अधिकारी के साथ न्यायसंगत व्यवहार होना चाहिए : भाई अशोक मंगालीवाला

0 minutes, 1 second Read

– आयुक्त अशोक गर्ग के साथ किए गए व्यवहार से हिसार की जनता में रोष : भाई अशोक मंगालीवाला

हरियाणा/हिसार (राजेश सलूजा) : नगर निगम हिसार में ज्वाइनिंग के लिए पहुंचे आइएएस अधिकारी अशोक कुमार गर्ग को तुरंत प्रभाव से चंडीगढ़ बुलाए जाने के घटनाक्रम की जितनी निंदा की जाए उतनी कम है। यह बात वरिष्ठ कांग्रेस नेता व प्रसिद्ध जनसेवक भाई अशोक मंगालीवाला ने कही। उन्होंने कहा कि निजी स्वार्थ के लिए योग्य व ईमानदार अधिकारी के साथ इस तरह का व्यवहार न्यायसंगत नहीं है। ऐसे अधिकारियों को तो समाज हित के कार्यों के लिए प्रोत्साहित किया जाना चाहिए। इस घटनाक्रम से हिसार की जनता में रोष व्याप्त है।

  भाई अशोक मंगालीवाला ने कहा कि आइएएस अशोक कुमार गर्ग पहले भी हिसार नगर निगम में आयुक्त के पद पर सेवाएं दे चुके हैं। लगभग 10 माह रेवाड़ी में सेवाएं देने के उपरांत उनका तबादला दोबारा हिसार नगर निगम आयुक्त पद के लिए हुआ लेकिन विडंबना ही है राजनीति के चलते उन्हें हिसार में कार्य नहीं करने दिया गया।

   रेवाड़ी से हिसार नगर निगम में तबादला होते ही हिसार की जनसेवी व समाजसेवी संस्थाओं ने फूल-मालाएं पहनाकर व स्मृति चिह्न देकर अशोक कुमार गर्ग का स्वागत किया लेकिन उन संस्थाओं का क्या पता था कि अशोक गर्ग को चंडीगढ़ बुला लिया जाएगा। जनहित के कार्य करने वाले लोगों के लिए अशोक गर्ग के हिसार तबादले के आदेश निरस्त करना चौंका देने वाला निर्णय है। प्रशासन व सरकार की इस कार्रवाई से हिसार की जनता में रोष व्याप्त है। इसलिए प्रशासन व सरकार को पारदर्शिता बरतते हुए आइएएस अशोक कुमार गर्ग की दोबारा हिसार नगर निगम में आयुक्त के पद पर नियुक्ति करनी चाहिए।

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *