भगवान परशुराम जयंती धूमधाम से मनाई भगवान परशुराम चौक पर किए फरसे स्थापित
अनूपगढ़ की ब्राह्मण धर्मशाला में आज राजस्थान ब्राह्मण महासभा अनुपगढ़,भगवान परशुराम लोक सेवक कल्याण मंच अनुपगढ़, व ब्राह्मण नवयुवक मंडल अनुपगढ़ व सर्व ब्राह्मण समाज अनुपगढ़ द्वारा भगवान परशुराम जयंती बड़े ही धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर आज ब्राह्मण समाज के लोगों के द्वारा ब्राह्मण धर्मशाला में भगवान परशुराम जी के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर विधिवत पूजा अर्चना की गई। कार्यक्रम के दौरान ब्राह्मण समाज के पदाधिकारियों ने भगवान परशुराम के जीवन पर प्रकाश डाला। ब्राह्मण धर्मशाला में कार्यक्रम आयोजित करने के पश्चात ब्राह्मण समाज के सभी लोग व सर्व समाज के सदस्य,शहर के गणमान्य नागरिकों तथा जनप्रतिनिधियों द्वारा भगवान परशुराम चौक पर पहुंचे कर,वहां पर पूजा अर्चना करने के पश्चात भगवान श्री परशुराम के निशान को स्थापित किया। परशुराम जयंती के अवसर पर ब्राह्मण समाज के लोगों ने सर्वसम्मति से भाईचारा, सौहार्द और शांति बनाए रखने की भी अपील की।
चौंक पर कार्यक्रम के दौरान सर्व समाज के लोगों के द्वारा भगवान श्री परशुराम के जयकारे लगाए गए तथा कार्यक्रम के अंत में प्रसाद का भी वितरण किया गया।
ब्राह्मण महासभा के अध्यक्ष रतनलाल सारस्वत ने बताया कि भगवान परशुराम जी ने हमेशा ही अन्याय और अत्याचार के विरुद्ध अपनी आवाज उठाई थी और अन्याय अत्याचार को खत्म कर हिंदू धर्म की रक्षा की थी। उन्होंने बताया कि आज वर्तमान में भी हमें अपने धर्म की रक्षा के लिए भगवान परशुराम के बताए हुए पद चिन्हों पर चलना चाहिए।
उपाध्यक्ष मुकेश शर्मा ने बताया कि आज के वर्तमान दौर में भी भगवान परशुराम के दिखाए गए मार्ग चलने की नितांत आवश्यकता है क्योंकि जिस प्रकार समाज में अन्याय और अत्याचार बढ़ रहा है उसके निवारण के लिए लोगों को भगवान परशुराम के पद चिन्हों पर चलकर अन्याय और अत्याचार का विरोध करना होगा।तब ही समाज में शांति और धर्म स्थापित होगा।
भगवान श्री परशुराम चौंक पर आयोजित कार्यक्रम में सर्व समाज के सदस्य व शहर के जनप्रतिनिधि रहे उपस्थिति—-
इस अवसर पर राजस्थान ब्राह्मण महासभा के अध्यक्ष रतनलाल सारस्वत,सचिव मनोज जोशी, उपाध्यक्ष एडवोकेट रमेश सारस्वत,उपाध्यक्ष मुकेश शर्मा, उपाध्यक्ष डां अजय सारस्वत,कोषाध्यक्ष गोपीकृष्ण ओझा,सहसचिव एडवोकेट गौरव भारद्वाज,जेठाराम सारस्वत,सीताराम सारस्वत, राजेंद्र गौड़,राजेंद्र जोशी,किशन सिंह राजपुरोहित,रामरतन जोशी,चुन्नीलाल तावणियां,श्रीमती चंद्र ओझा,प्रमोद पारीक,भूरा प्रसाद शर्मा, बंशीलाल सारस्वत,मनीराम शास्त्री,युवा अध्यक्ष सुरेंद्र सारस्वत,शिव सारस्वत,पुलकित गौड़, जितेंद्र सारस्वत,पंकज शर्मा,आनंद ओझा,
विधायक संतोष बावरी,नगरपालिका अध्यक्ष प्रिंयका बैलान, नगरपालिका उपाध्यक्ष सतपाल मुंजाल, अवतार कलेर, डाक्टर एस पी शर्मा, नरेश कुमार शर्मा प्रबंधकICICI,भजनलाल कामरा,प्रकाशसिंह जोशन, व्यापार मंडल सचिव सरवन नंदा,पार्षद एडवोकेट परमानंद गौड,पार्षद सुखविंदर सिंह मक्कड़,मनोनीत पार्षद सुमित सुथार,नेता प्रतिपक्ष दीपक गोयल,हरनेक सिंह कलेर,बूटा सिंह चावला,विनय चराया,संजय चौधरी,चिरंजीलाल बंशीवाल,राजेश शास्त्री,सुभाष गौड़,नवरत्न गौड़,अनिल शर्मा, हनुमान शर्मा, समाजसेवी प्रभुदयाल बावरी,सुरजाराम मोट,सुनिल मिश्रा, नारायणदत तिवाड़ी,रामप्रसाद शर्मा,नवरत्न गौड़,रवी सारस्वत,रामेश्वर मोट,अरविंद जेटली,अभिषेक शर्मा,मनसुख सारस्वत,एडवोकेट विकास सारस्वत, राकेश सारस्वत एडवोकेट,पवन शर्मा,मोहन पालीवाल,लालचंद ओझा,तुलसीराम सारस्वत, नंदकिशोर शर्मा व काफी संख्या में ब्राह्मण समाज व सर्व समाज के सदस्य उपस्थित रहे।।
