श्रीकरणपुर (रघु शर्मा) भगवान परशुराम जी के जन्मोत्सव पर सर्व समाज पंजाबी सभा की पूरी टीम ने जिलाध्यक्ष देवेंद्र सिंह के नेतृत्व में भगवान परशुराम जी को श्रद्धासुमन भेंट किए हैं। देवेंद्र सिंह ने भगवान विष्णु के आवेशावतार शस्त्र- शास्त्र के ज्ञाता, समता एवं न्याय के प्रतीक भगवान श्री परशुराम की जयंती पर सभी क्षेत्र वासियों को बधाई प्रेषित की है। दूसरी और आज ब्राह्मण धर्मशाला में ब्राह्मण समाज द्वारा भगवान परशुराम जी का जन्म उत्सव बड़ी धूमधाम से मनाया जाएगा, जिसमें विशिष्ट अतिथि बलराम शर्मा रहेंगे और कार्यक्रम अध्यक्ष तहसीलदार सुभाष चंद्र शर्मा होंगे।
