महिला कांग्रेस की  अनूपगढ़ अमरजीत कौर व घड़साना सुमन ज्याणी ब्लॉक अध्यक्ष नियुक्त

0 minutes, 1 second Read

श्रीगंगानगर 24 अप्रैल – महिला कांग्रेस की प्रदेशाध्यक्ष एवं महिला आयोग की चेयरमैन श्रीमती रेहाना रियाज़ चिश्ती के अनुशंषा पर जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष कमला बिश्नोई के द्वारा अपनी कमेटी का विस्तार करते हुए अनूपगढ़ एवं घड़साना की महिला कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष नियुक्ति की गई है। श्रीमती सुमन ज्याणी पत्नी इन्द्राज ज्याणी को घड़साना महिला ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष नियुक्त किया गया है एवं अमरजीत कौर पत्नी जसवंत सिंह को अनूपगढ़ महिला ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। सुमन ज्याणी एवं अमरजीत कौर कांग्रेस पार्टी के समर्पित कार्यकर्ता के रूप में पार्टी के लिए लगातार कार्य करती आ रही हैं। इनके पार्टी के प्रति निष्ठावान कार्यकर्ता के रूप में किए जा रहे कार्यो के मद्देनजर इनको  महिला ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इसके अतिरिक्त जिला महिला कांग्रेस के सचिव के पद पर प्रकाश कौर पत्नी बलकार सिंह, अमर कौर पुत्री गंजन सिंह निवासी अनूपगढ़ को नियुक्त किया है।

कमला बिश्नोई
जिलाध्यक्ष
जिला महिला कांग्रेस कमेटी
मो.नं. 94606-45685 

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *