श्रीगंगानगर 24 अप्रैल। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात
कार्यक्रम के 100वें एपिसोड का आगामी 30 अप्रैल को प्रातः 11 बजे
प्रसारण होगा। मन की बात कार्यक्रम के जिला संयोजक रतन गणेशगढ़िया ने
बताया कि 100वें एपिसोड को समारोह के रूप में मनाया जाएगा। इसके लिए
विधानसभा क्षेत्र वार संयोजक और सह संयोजक नियुक्त किए गए हैं। उन्होंने
बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 30 अप्रैल को प्रातः 11 बजे मन की
बात करेंगे। इसका प्रसारण आकाशवाणी, दूरदर्शन, टीवी चैनल्स और सोशल
मीडिया के अन्य प्लेटफार्म्स पर होगा। विधानसभा क्षेत्रवार संयोजक
नियुक्त कर इस मौके को विशेष रुप से मनाने के निर्देश दिए गए हैं।
उन्होंने बताया कि भाजपा जिलाध्यक्ष आत्माराम तरड़ की सहमति से सूरतगढ़
विधानसभा क्षेत्र के लिए जयप्रकाश सरावगी संयोजक, आसकरण सोनी सहसंयोजक,
श्रीगंगानगर के लिए चंद्रप्रकाश अरोड़ा संयोजक, राकेश शर्मा सहसंयोजक,
सादुलशहर के लिए करनैल सिंह कचूरा संयोजक, विनोद सहारण सहसंयोजक,
श्रीकरणपुर के लिए चेयरमैन सुनील हांडा संयोजक, मनोज भार्गव सहसंयोजक,
अनूपगढ़ के लिए तिलकराज संयोजक, विजय सांखला सहसंयोजक और रायसिंहनगर
विधानसभा क्षेत्र के लिए सुखविंदरसिंह संयोजक और राधेश्याम भाखर को सह
संयोजक नियुक्त किया गया है। उन्होंने बताया कि 30 अप्रैल को प्रातः 11
बजे जिले में हर तीसरे बूथ पर यानि प्रत्येक शक्ति केन्द्र पर दो जगह
कार्यक्रम होंगे।प्रत्येक कार्यक्रम मे कम से कम 100 व्यक्तियों के
इकट्ठा करने का लक्ष्य रखा गया है। इन कार्यक्रमों में पार्टी के सभी
मोर्चे सहभागिता निभाएंगे। कार्यक्रम को सुनने के लिए क्षेत्र के संबंधित
गणमान्य व्यक्तियों को आमंत्रित किया जाएगा। मन की बात कार्यक्रम के
जिला सहसंयोजक हरजिंदर सिंह ने बताया कि कार्यक्रम को व्यवस्थित रूप से
आयोजित करने के विस्तृत निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि शक्ति
केन्द्र, मंडल बूथ पर रहने वाले जनप्रतिनिधियों, पूर्व प्रधान, पूर्व
पार्षद, पूर्व सांसद, पूर्व विधायक, पूर्व जिलाध्यक्ष, एवं वर्तमान संगठन
पदाधिकारी भी कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे।
रतन गणेशगढिया
जिला संयोजक मन की बात
हरजिंदर सिंह सह संयोजक