गहलोत सरकार की जन विरोधी नीतियों के खिलाफ जिला कलेक्ट्री पर जनाक्रोश महाघेराव

0 minutes, 1 second Read

श्रीगंगानगर :25 अप्रैल:भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और प्रखर वक्ता राजकुमार सोनी श्रीगंगानगर ने गहलोत सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ 28 अप्रैल को प्रातः 11बजे जिला कलेक्ट्री श्रीगंगानगर पर जनाक्रोश महाघेराव में अधिकाधिक संख्या में पहुंचने की अपील करते हुए कहा कि श्रीगंगानगर जिला की 6 विधानसभा से करीब 12,000 से ज्यादा भाजपा कार्यकर्ता,बूथ टीम कार्यकर्ता,शक्ति केन्द्र प्रभारी,पन्ना प्रमुख,जनप्रतिनिधि,वरिष्ठ कार्यकर्ता,पार्टी के पदाधिकारी,प्रदेश पदाधिकारी, विधायक,प्रधान,चेयरमेन,सरपंच, पार्षद,डायरेक्टर आदि शामिल होंगे।यह जनाक्रोश महाघेराव पार्टी के पूर्व केंद्रीय मंत्री और लोकप्रिय सांसद श्री निहालचंद मेघवाल,जिला प्रभारी श्री बिहारीलाल बिश्नोई और पार्टी जिलाध्यक्ष आत्माराम तरड़ के नेतृत्व में किया जाएगा।इस महाघेराव में प्रदेश से भी कई नेता शामिल होंगे।यह महाघेराव भाजपा के हजारों झंडों और बैनरों के साथ होगा।

     भाजपा नेता राजकुमार सोनी श्रीगंगानगर ने इस संदर्भ में कार्यकर्ताओं की टीम सहित श्रीगंगानगर विधानसभा में अनेक जगह जनसंपर्क कर लोगों से इस महाघेराव में पहुंचने की अपील की।उन्होंने कहा कि महाघेराव में शामिल होने के लिए भाजपा कार्यकर्ताओं,पदाधिकारियों,युवाओं एवं महिलाओं में जबरदस्त उत्साह एवं जोश है और वह 28 अप्रैल को धूम-धड़ाके से जिला कलेक्ट्री का घेराव कर गहलोत सरकार की ईंट से ईंट बजाने को आतुर हैं। 

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *