श्रीगंगानगर, 26 अप्रेल। शैक्षिक उपलब्धि के लिये सेठ जी.एल. बिहाणी एस.डी. सीनियर सैकण्डरी स्कूल की दो छात्राओं को इंदिरा प्रियदर्शिनी अवार्ड से सम्मानित किया गया है। प्रधानाचार्य श्री अशोक ग्रोवर ने बताया कि सत्र 2022-23 में कॉमर्स टॉपर छात्रा सपना गोयल पुत्री श्री सुशील गोयल तथा याशिका वर्मा पुत्री श्री राजेश वर्मा को इंदिरा प्रियदर्शिनी अवार्ड के रूप में राज्य सरकार की तरफ से एक-एक लाख रुपये की राशि मिली है। इस उपलब्धि पर सेठ जी.एल. बिहाणी एस.डी. शिक्षा ट्रस्ट के अध्यक्ष श्री जयदीप बिहाणी, विद्यालय प्रबंध समिति के सचिव श्री घनश्यामदास बिन्नानी, ट्रस्ट के निदेशक श्री राजेन्द्र राठी, निदेशक (अकादमिक) डॉ. एम.एल. शर्मा, उप निदेशक (अकादमिक) श्री कमलजीत सिंह सूदन, प्रधानाचार्य श्री अशोक ग्रोवर सहित स्टाफ सदस्यों ने छात्रा सपना गोयल और याशिका वर्मा को बधाई दी तथा उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
