पीलीबंगा: ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कार्यालय में रविवार को पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी की 32वीं पुण्यतिथि बलिदान दिवस के रूप में मनाई गई। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष स.बलबीर सिंह सिद्धू, यूथ कांग्रेस के प्रदेश महासचिव चांद बत्रा,विनोद बुडानियां,रणजीत सुथार,पूर्व पालिकाध्यक्ष गंगाराम चौहान, कांग्रेस प्रदेश महिला मोर्चा उपाध्यक्ष कमला अठवाल,जि.प.डायरेक्टर मनीष मक्कासर,मनोज बेनीवाल, पूर्णराम डेलू, संजय मेघवाल, रामनिवास गोदारा, जीवन खरलियां व विजय पूनियां सहित कांग्रेसी कार्यकत्र्ताओं ने दिवगंत नेता राजीव गांधी के छाया चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें अपनी श्रद्धांजलि दी।ब्लॉक अध्यक्ष सिद्धू ने कहा कि आज देश को आतंकवाद से लडऩे के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है। देश में अमन एवं शांति के लिए गांधीवादी तरीके से ही आतंकवाद का सामना करने की बात कहीं।महिला कांग्रेस कमेटी की प्रदेश उपाध्यक्ष कमला अठवाल ने स्व. राजीव गांधी को आधुनिक भारत का निर्माता कहते हुए राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान को सदैव चिरस्थाई बताया।
