एस.जी.एन. खालसा पी.जी. महाविद्यालय, अनूपगढ़
परीक्षा परिणाम शानदार रहा

स्थानीय महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ- प्रताप सिंह शेखावत ने बताया कि महाराजा गंगासिंह विश्वविद्यालय, बीकानेर द्वारा घोषित बी.ए. तृतीय वर्ष का परीक्षा परिणाम शानदार रहा।
बी.ए. तृतीय वर्ष के परीक्षा परिणाम में महाविद्यालय की छात्रा जिज्ञासा पुत्री श्री महावीर प्रसाद ने 1800 में से 1379 अंक (76.61%) प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। इसी क्रम में द्वितीय स्थान राकेश कुमार पुत्र श्री भूपराम ने 1800 में से 1341 अंक (74.50%) व तृतीय स्थान छात्र मनदीप कुमार पुत्र श्री मनीराम ने 1800 में से 1334 अंक (74.11%) प्राप्त किया। शानदार परीक्षा परिणाम के लिए महाविद्यालय प्रबंध समिति सरंक्षक स. स्वर्ण सिंह, अध्यक्ष स. बाघ सिंह मल्ली, उपाध्यक्ष स. जसविंद्र सिंह, सचिव स. मलकियत सिंह गिल (गुरूजी), कोषाध्यक्ष स. देवेंद्र सिंह, वरिष्ठ सदस्य स. वीर सिंह, स. कुलवंत सिंह, स. पाखर सिंह, स. सुखदेव सिंह शेखो आदि पदाधिकारियों ने महाविद्यालय प्राचार्य सहित समस्त स्टाफ को बधाई दी व भूरी भूरी प्रशंसा की | इस अवसर पर प्राचार्य, उप प्राचार्य सुमन देवी, आचार्य त्रिलोका राम भाटी, सुनीता शर्मा, कार्यालय प्रभारी केशव बंसल, स. कर्मचारी गुड्डी देवी, पूर्णराम व महाविद्यालय विद्यार्थी उपस्थित रहे |

