भाजपा ओबीसी मोर्चा जयपुर शहर जिला बैठक का आयोजन:

0 minutes, 0 seconds Read

भाजपा ओबीसी मोर्चा जयपुर शहर जिला बैठक का आयोजन:


ओबीसी मोर्चा चलाएगा गांव गांव चलो, घर घर चलो अभियान, पार्टी ने मोर्चे को सौंपी जिम्मेदारीभारतीय जनता पार्टी ओबीसी मोर्चा जयपुर शहर जिला बैठक का आयोजन भाजपा प्रदेश कार्यालय में आयोजित की गई। भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष ओमप्रकाश भडाना ने बताया कि भाजपा 6 अप्रैल को गांव-गांव चलो, घर-घर चलो अभियान का शुभारंभ करने जा रही है। इसके तहत पार्टी केंद्र व राज्य सरकार की कल्याणकारी योजनाओं के बारे में जनता को बताएगी। ओबीसी मोर्चा अभियान में मोर्चा के कार्यकर्ता पिछड़े वर्ग के लोगों के बीच जाकर मोदी सरकार की उपलब्धियां बताएंगे। भाजपा सरकार में पिछड़े वर्ग को मिला अधिकार की बात भी बताएंगे। 11 अप्रैल को महात्मा ज्योतिबा फूले की जयंती पर संगोष्ठी का आयोजन किया जाएगा। 14 अप्रैल को ओबीसी मोर्चा अनुसूचित जाति की बस्तियों में डॉ. भीमराव आंबेडकर जयंती मनाएगा। कार्यक्रम में प्रदेश पदाधिकारी, जिला पदाधिकारी व मंडल अध्यक्षों ने भाग लिया। अंत में जिलाध्यक्ष चेतन कुमावत ने सभी को धन्यावाद दिया।

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *